पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइल्ड वेलफेयर के लिए तालमेल की जरूरत

चाइल्ड वेलफेयर के लिए तालमेल की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - बच्चों के कल्याण, अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए यूनिसेफ, राजस्थान पुलिस अकादमी के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला सोमवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में शुरू हुई। कार्यशाला में अजमेर रेंज के पुलिस अधीक्षक, अधिकारी, सीएलजी मेंबर, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, बाल कल्याण समितियों और एनजीओ के प्रतिनिधि सहित समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं। पहले दिन वक्ताओं ने बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा व संरक्षण के लिए बनाए गए कानून की पालना के लिए विभागों और संस्थाओं के बीच तालमेल मजबूत करने पर बल दिया। कार्यशाला में पुलिस अकादमी से एडिशनल एसपी अनुकृति उजेनिया, यूनिसेफ से यदुराज शर्मा, शालिनी सिंह, एएसपी सिटी तेजराज सिंह, जिनेश सोनी, बाल कल्याण समिति के जय बहादुर माथुर मौजूद थे।