पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘यूपीए सरकार में हुए सबसे अधिक भ्रष्टाचार’

‘यूपीए सरकार में हुए सबसे अधिक भ्रष्टाचार’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - भाजपा आदर्श मंडल की रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्र की मनमोहन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म व जाति के आधार पर लोगों को बांटने में लगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विफलताओं को जनता तक ले जाएं। बैठक में विधायक अनिता भदेल, कैलाश कच्छावा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, घीसू लाल गढ़वाल, राजेश घाटे सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।