मेयो कॉलेज ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच
अजमेर - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर मेयो कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में मेयो कॉलेज एकादश ने पत्रकार एकादश को 30 रन से हरा दिया। मेयो कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बनाए। विजय जांगड़ा ने 37, आलोक शर्मा ने 23, आशीष रावत ने 22 व मनि ने 15 रन बनाए। पत्रकार एकादश की ओर से अखिल शर्मा ने 3 व सुधीर रावत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने ठोस शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 32 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में पत्रकार एकादश के विकेट गिरते चले गए। पूरी टीम 101 रन पर सिमट गई। राजकुमार विश्वा ने सर्वाधिक 22, जितेंद्र वर्मा ने 18 व सुधीर ने 13 रन बनाए। मेयो की ओर से आलोक शर्मा ने 3 विकेट लिए। समापन समारोह में मेयो कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल एस कुमार ने दोनों टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।