पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

आईजी एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - मेयो कॉलेज ग्राउंड पर रविवार को पुलिस महानिरीक्षक एकादश व कलेक्टर एकादश के बीच टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद पुलिस महानिरीक्षक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। सीओ ((दक्षिण)) गौरव यादव ने सबसे अधिक 42 और रविंद्र ने 38 रन का योगदान दिया। कलेक्टर एकादश की ओर से कलेक्टर वैभव गालरिया ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कलेक्टर एकादश की टीम 12 ओवर में 63 रन पर ऑलआउट हो गई। पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए। एसपी प्रफुल्ल कुमार, एसआई हरीश चौधरी व चेतन ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीओ गौरव यादव और बेस्ट बॉलर आईजी अमृत कलश रहे।




रोटरी क्लब मिडटाउन ने जीता मैच

रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो एवं रोटरी क्लब अजमेर मिडटाउन के बीच संस्कृति स्कूल में खेले गए क्रिकेट मैच में रोटरी क्लब मिडटाउन ने जीत दर्ज की। टॉस जीतने के बाद रोटरी क्लब मेट्रो ने पहले फिल्डिंग का फैसला किया। रोटरी मिडटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। जवाब में रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो 15 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोटरी मेट्रो के कप्तान जगदीश वछानी व संजीव सोगानी ने 2-2 विकेट लिए। रोटरी क्लब मिडटाउन के अतुल अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच व यश ककड़ को श्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया ।