- Hindi News
- अजमेर दिल्ली के बीच कल से साप्ताहिक सुपरफास्ट
अजमेर-दिल्ली के बीच कल से साप्ताहिक सुपरफास्ट
अजमेर - रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर ((9 ट्रिप)) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया
जा रहा है। संचालन 29 जनवरी से शुरू होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 09627, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ((9 ट्रिप)) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा अजमेर से 29 जनवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 05.45 बजे रवाना होकर सुबह 11.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09628, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर ((9 ट्रिप)) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 29 जनवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को 15.50 बजे रवाना होकर 21.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुडगांव एवं दिल्ली छावनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित कुर्सीयान, 10 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 13 डिब्बे होंगे।
डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी : रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न गाडिय़ों के डिब्बों मे 1 माह तक वातानुकूलित डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 12983/12984, अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में अजमेर से 2 से 28 फरवरी तक व चंडीगढ़ से 3 फरवरी से 1 मार्च तक 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 19601/19602, अजमेर-न्यू जलपाईगुडी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस में अजमेर से 8 फरवरी से 1 मार्च तक व न्यू जलपाईगुडी से 1 फरवरी से 3 मार्च तक 1 सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में 1 से 28 फरवरी तक 1 सेकंड मय थर्ड एसी व 1 से 10 फरवरी तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई
बढ़ोतरी की गई है।
पुष्कर-अजमेर सवारी गाड़ी का समय बदला : रेलवे प्रशासन ने पुष्कर-अजमेर सवारी गाड़ी के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। गाड़ी संख्या 59608 पुष्कर-अजमेर सवारी गाड़ी का पुष्कर से प्रस्थान समय 15.30 बजे के स्थान पर 16.30 बजे तथा अजमेर
आगमन 16.50 के स्थान पर 17.50 बजे किया गया है।