पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर. शहर में आकाश साफ रहने और सर्द हवाओं का दौर थमने के बाद सर्दी का असर कम हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़ कर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दो दिन में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
गणतंत्र दिवस से ही शहरवासियों को कड़ाके की ठंडक, गलन और कोहरे से राहत मिली हुई है। सुबह से ही वातावरण साफ था और सूर्य के तेवर तीखे थे। सुबह ओस तो थी पर कोहरा नहीं था और न ही वातावरण में किसी प्रकार की गलन थी। दिन चढऩे के साथ ही सूर्य के तेवर भी तीखे होने लगे। दोपहर में धूप में तपिश अधिक थी। दिन में लोग गर्म कपड़े पहने कम ही नजर आए। शाम तक अच्छी धूप खिली रही।
स्कूली बच्चों को भी राहत: इधर सुबह मौसम साफ रहने से स्कूली बच्चों को भी राहत मिली। कई दिनों के बाद आज वातावरण में ठिठुरन नहीं थी। मफलर और टोपों से बच्चों को राहत मिली।
तापमान बढ़ा : मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23 से बढ़ कर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9 से बढ़ कर 9.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। वातावरण में सुबह 83 और शाम को 26 प्रतिशत आद्रता रिकॉर्ड की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सोमवार को 24.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
फोटो- तापमान बढऩे और कोहरा गायब होने के साथ मौसम में हुई तब्दीली सोमवार शाम को आसमान में सिंदूरी चादर के रूप में सामने आई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.