10 आयोग कर्मियों को प्रशस्ति पत्र
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में गणतंत्र दिवस के मौके पर उल्लेखनीय सेवा देने वाले 10 अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोग अध्यक्ष हबीब खान गौराण ने इन्हें सम्मानित किया। आयोग में सुबह 9 बजे अध्यक्ष हबीब खान गौराण ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ उपसचिव घनश्याम टिलवानी, वरिष्ठ उपसचिव गोविंद नारायण अग्रवाल, अनुभाग अधिकारी रमेश टहलयानी, मानसिंह, सहायक अनुभाग अधिकारी हरी सिंह भाटी, निजी सचिव सीआर सोलंकी समेत दस कार्मिक शामिल थे।