सड़क दुर्घटना में दो घायल
सावर - सदारा गांव के निकट रविवार शाम को दो मोटरसाइकिलों में हुई भिडं़त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए केकड़ी ले जाया गया। मगर वहां से दोनों को अजमेर
रेफर किया। पुलिस ने घायलों के परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। सदारा निवास प्रधान रेगर पुत्र जगदीश रेगर बाइक पर सवार होकर मेहरूकलां से सदारा आ रहा था। इस दौरान सामने से धूंधरी निवासी फू लचंद रेगर भी बाइक पर सवार होकर सदारा से मेहरुकलां की ओर जा रहा था।