- Hindi News
- स्वरोजगार के लिए कर्ज : साक्षात्कार शुरू
स्वरोजगार के लिए कर्ज : साक्षात्कार शुरू
अजमेर - जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में सोमवार को साक्षात्कार शुरू हुए। दो दिन तक चलने वाले साक्षात्कार के पहले दिन 62 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय के बाहर आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं ओर उनके परिजनों की भीड़ लगी नजर आई। रियायती ब्याज दर पर रोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को ऋण दिए जाने हैं। साक्षात्कार बोर्ड में अनुसूचित जाति व जनजाति वित्त विकास निगम की प्रबंधक दीप्ति शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हाजी उमरदराज खान और प्रोग्राम अधिकारी हाजी मोहम्मद यासीन अंसारी शामिल थे।