पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि का अंकन सही हो

भूमि का अंकन सही हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - दौराई के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को एडीए सचिव को ज्ञापन देकर दौराई में कब्रिस्तान के लिए दी गई भूमि का अंकन सही करने की मांग की। मुस्लिम नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आबिद हुसैन, की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सचिव से मिला।



हुसैन के मुताबिक दौराई के राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर 1579, जिसका रकबा 4.15.10 भूमि को 1998 में कलेक्टर के आदेश से मुस्लिम समुदाय के लिए आरक्षित किया गया था। इसे वर्ष 2004 में यूआईटी अजमेर के नाम अंकन कर दिया गया। जबकि वर्तमान में यहां पुराने कब्रिस्तान हैं और इसकी चारदीवारी भी हो रखी है। समुदाय के लोगों ने इस भूमि का अंकन वापस मुस्लिम समुदाय के नाम आरक्षित करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का आग्रह किय है।