पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

00 बिजनेस प्लस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकल्प डायनेस्टी की भव्य लॉन्चिंग
अजमेर - संकल्प ग्रुप के नए प्रोजेक्ट संकल्प डायनेस्टी की भव्य लॉन्चिंग एवं भूमि पूजन 26 जनवरी को हुई। कोटड़ा स्थित मित्तल नर्सिंग कॉलेज के पास स्थित संकल्प डायनेस्टी परियोजना की लॉन्चिग के दौरान शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। ग्रुप के पवित्र कोठारी ने बताया कि आम आदमी के बजट को देखते हुए शहर में पहली बार लोगों के लिए ऐसी परियोजना लॉन्च की जा रही है, जिसमें सारी सुविधाएं बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। डायनेस्टी में लोगों को 1 बीएचके, 2 बीएचके, 3 बीएचके और पेंट-हाउस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कोठारी ने बताया कि 360 फ्लैट्स की यह परियोजना अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत है। संकल्प ग्रुप के विकास जैन ने बताया कि डायनेस्टी आवासीय परियोजना के शहर के नजदीक होने के कारण लोगों का खासा उत्साह देखा गया है। उन्होंने बताया की लोग लगातार बुकिंग के लिए आ रहे हैं। जैन ने बताया कि भूमि पूजन के अवसर पर फ्लैट बुक कराने पर 2 लोगों को विदेश की यात्रा की स्कीम दी गई। संकल्प ग्रुप के नितिन गोयल ने बताया कि परियोजना में ग्राउंड फ्लोर के साथ 9 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। संकल्प बिल्डर्स की ओर से बनाई जा रही इस आवासीय योजना में लोगों को काफी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। कोठारी ने बताया कि शहर में चल रही अन्य आवासीय परियोजनाओं की अपेक्षा संकल्प बिल्डर्स की डायनेस्टी परियोजना में कम कीमतों में फ्लैट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कोठारी ने बताया कि आवासीय परियोजना में 360 फ्लैट बनवाए जा रहे हैं। सुविधाओं में विशाल गार्डन, क्लब हाउस, पार्टी हॉल, एलपीजी पाइप लाइन सुविधा, पावर बैकअप, सुरक्षा सुविधाओं के अलावा अन्य कई सुविधाएं दी जा रही हैं।