पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म अदाकारा प्रीति जैन ने की जियारत

फिल्म अदाकारा प्रीति जैन ने की जियारत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - फिल्म अदाकारा प्रीति जैन ने रविवार को सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर कामयाबी की मन्नत मांगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर जैन सुबह दरगाह पहुंची। अनेक प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने उन्हें जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया।