लोकसभा चुनाव तैयारी बैठक संपन्न
नसीराबाद - भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनावों के लेकर तैयारी बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध खंडेलवाल के अनुसार बैठक में जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत ने पवन अजमेरा को नसीराबाद मंडल का प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में अजमेरा ने बताया कि 11 फरवरी से 18 फरवरी तक नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए घर-घर जाकर एक वोट एक नोट अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए भगवान शर्मा, योगेश सोनी, ओम प्रकाश खींची, ओम प्रकाश चौकड़ीवाल, मोहन बाबानी, हारून खान और सतीश पारचे को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री सांवर लाल जाट ने राज्य सरकार की 60 दिवसीय कार्य योजना की जानकारी दी। बैठक में भगवान शर्मा, योगेश सोनी, सतीश पारचे, अनिल यादव, नासीर, अनिल वर्मा, पवन पारीक, मैरी सैमसन, महेंद्र पथरिया, चिरंजीव टेलर आदि उपस्थित थे।