पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर. केंद्रीय कंपनी मामलात राज्यमंत्री एवं अजमेर सांसद सचिन पायलट के पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अजमेर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता ने एक दिन पहले ही कांग्रेस की एकजुटता का दम ठोका लेकिन अगले ही दिन इसकी हवा निकल गई। शहर व देहात कांग्रेस के नेताओं ने गुटबाजी को लेकर स्वागत भी अलग-अलग स्थानों पर किया। कोई टोल प्लाजा पहुंच गए तो किसी ने बालाजी के मंदिर के पास स्वागत किया। अशोक उद्यान, घूघरा घाटी, कोर्ट के बाहर कांग्रेसियों के अलग-अलग दल ने पायलट का स्वागत किया। सेवादल ने रीजनल कॉलेज के बाहर पायलट को गार्ड आफ ऑनर दिया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट मंगलवार सुबह अजमेर रोड टोल प्लाजा पर पहुंचे, जहां देहात कांग्रेस अध्यक्ष नाथू राम सिनोदिया, देहात उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, महामंत्री बीरम सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष इंसाफ अली, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, ललित भाटी तथा अन्य पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। गगवाना बालाजी मंदिर पहुंचे तो वहां अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, पार्षद विपिन बैसिल, अंकुर त्यागी, रामबाबू शुभम्, राकेश धाभाई, महेश हिंगोरानी ने स्वागत किया। अशोक उद्यान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, मेयर कमल बाकोलिया, पूर्व विधायक डॉ. श्री गोपाल बाहेती व राजकुमार जयपाल, नरेन शाहनी भगत, कुलदीप कपूर, प्रताप यादव, सबा खान, कमेटी के महामंत्री अमोलक छाबड़ा, प्रमिला कौशिक, जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष महमूद खान, सोनल मौर्य, मुबारक खान, प्रवक्ता राजेंद्र कुमार वर्मा, रागिनी चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय नागौरा, आरिफ हुसैन, विजय जैन, अशोक बिंदल, अरविंद धौलखेडिय़ा, देशराज मेहरा, शमसुद्दीन व संजय मौर्य ने स्वागत किया।
घूघरा घाटी पर नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, सौरभ बजाड़, संजय जैन, हरि सिंह गुर्जर, शरीफ मोहम्मद, प्रियदर्शी भटनागर, मंजू बलाई, सीमा चौधरी व दिनेश गर्ग ने स्वागत किया। अदालत के सामने एडवोकेट वैभव जैन, माणक चंद सोगानी, विवेक पाराशर, नरेश चैनानी, राजेश ईनाणी, राजेश टंडन, राजीव गांधी यूथ फैडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, शरद कपूर, प्रहलाद माथुर, राजकुमार गर्ग व सुदेश पाटनी ने स्वागत किया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए सेवादल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.