पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग छात्रों में हाथापाई

इंजीनियरिंग छात्रों में हाथापाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों के बीच रंजिश के चलते मंगलवार को दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। एक पक्ष के लोगों ने लाठी और अन्य हथियारों से हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों में करणी सेना के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भी शामिल है। घायलों के समर्थक जेएलएन अस्पताल में एकत्र हो गए। आदर्शनगर थाना पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र रोहित सांखला और भीमसिंह के बीच सोमवार को कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। मामले में दोनों छात्रों ने अपने समर्थकों को सूचित कर दिया था। दोनों छात्रों के समर्थक मंगलवार को समझौता वार्ता के लिए आदर्शनगर शताब्दी स्कूल के निकट एकत्र हुए। वार्ता के दौरान हाथापाई हो गई और नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह और जयवद्र्धन सिंह घायल हो गए। घायलों ने आरोप लगाया कि वार्ता के दौरान रामकेश मीणा, दीपक गौड़ और पिंटू माली सहित अन्य लोगों ने लाठी, सरिए से हमला कर दिया था। आदर्शनगर थाना प्रभारी लक्ष्मणाराम ने बताया कि नरेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों की मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं जोड़ी जाएंगी।