पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकारिणी का किया गठन

कार्यकारिणी का किया गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - केकड़ी
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति जिला अजमेर द्वारा तहसील केकड़ी की कार्यकारिणी के गठन के लिए नगर पालिका सभा भवन में जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति आचार्य मोक्षराज की अध्यक्षता एवं पालिका अध्यक्ष रतनलाल नायक के सान्निध्य में बैठक हुई। इसमें स्वामी रामदेव द्वारा चलाए जा रहे योग जागृति एवं व्यवस्था परिवर्तन पर चर्चा की एवं संगठन को मजबूत करने के लिए तहसील स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें तहसील प्रभारी सत्यनारायण सोनी, महामंत्री कैलाश चंद रांटा, संगठन मंत्री कपूरचंद सोनी, उपाध्यक्ष अमराव सिंह सोलंकी, प्रचारमंत्री मूलचंद महावर, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद पारीक एवं महिला पतंजलि योग समिति में वंदना अलूदिया को प्रभारी नियुक्त किया। भारत स्वाभिमान शाखा केकड़ी में विष्णु प्रकाश पारीक को प्रभारी, उपाध्यक्ष वीरसिंह अलूदिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद विजयवर्गीय एवं युवा भारत संगठन के लिए रामबाबू सोनी को प्रभारी दायित्व दिया। किसान पंचायत में अनिल राजोरिया को प्रभारी एवं रामनाथ बैरवा को महामंत्री का दायित्व दिया। बैठक में जिला समिति के संरक्षक पंडित रामस्वरूप द्वारा स्वामी के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने एवं संगठन को विस्तार कर मजबूत बनाने के लिए मार्ग दर्शन किए। भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अंशुल कुमार जय सिंघानी द्वारा 23 मार्च को संपूर्ण भारत वर्ष में होने वाले स्तरीय योग प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक साधकों को जोडऩे की अपील की।