‘मोहन से महात्मा’ प्रदर्शनी कल
अजमेर - अजयमेरू फिलेटेलिक सोसायटी की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सूचना केंद्र में ‘मोहन से महात्मा’ प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बुधवार को आयोजित इस प्रदर्शनी में गांधीजी से संबंधित डाक सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। समापन 31 जनवरी को होगा। अध्यक्ष महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस’ पर आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 10 बजे राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल ((पीएमजी)) जितेंद्र गुप्ता करेंगे। सोसायटी के महासचिव बीएल साहू के डाक सामग्री संग्रह को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। गांधीजी पर विश्व के 164 देशों ने डाक टिकट जारी कर रखे हैं। प्रदर्शनी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।