पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरांजलि में दिखा युवाओं का जोश

स्वरांजलि में दिखा युवाओं का जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
न क्लास की टेंशन, न प्रेक्टिकल और परीक्षा का डर, लेक्चरर की डांट से बेफिक्र होकर मस्ती में सराबोर नृत्य एवं गीतों पर झूमते युवा। कुछ ऐसा ही नजारा था मंगलवार को जीसीए में स्वरांजलि कार्यक्रम के दौरान। इस दौरान युवाओं ने शानदार प्रस्तुति दी तो ऑडियंस में बैठे स्टूडेंट्स ने भी तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रियंका व पूजा ने गणेश वंदना से किया। ममता जाझड़ा व ग्रुप ने लोक नृत्य ‘रूण झुण बाजे’ प्रस्तुत किया। पूर्णिमा व प्रियंका ने ‘म्हारो छैल भंवर सा’ लोक नृत्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया। खुशबू व ग्रुप ने ‘साढा दिल भी तू, साढा जान भी तू’ देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर छात्रों में जोश भर दिया। शुभांक व ग्रुप ने ‘परदा-परदा’ रिमिक्स गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सुरभि, पवन, सौरभ मौर्य ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। मीनाक्षी व रेखा ने लोकगीत ‘म्हारे हाथ में चूड़लो खनके’ पर नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा सभागार झूम उठा। सीमा, प्रेम व ग्रुप ने समूहगान ‘मौला मेरे मौला’ पर प्रस्तुति दी। तेजपाल भाटी, वसीम ने भी प्रस्तुति दी। प्रियंका व रितु ने ‘आजा सनम मधुर चांदनी में, दीपक ने ‘होश वालों को खबर क्या’, निशा शर्मा ने गीत की प्रस्तुति दी।
प्राचार्य डॉ$ मधुर मोहन रंगा ने कहा कि जीवन में प्राचीन काल से ही संगीत का महत्व रहा है। उन्होंने तानसेन का उदाहरण देते हुए संगीत की उत्कृष्ट कोटि में भारतीयों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू गुर्जर, एमडीएस विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश घोसल्या तथा डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित अनेक छात्रनेता उपस्थित रहे।
डीएवी में ‘तरंग’ आज से
दयानंद कॉलेज में छात्रसंघ के तत्वावधान में 29 जनवरी से 4 फरवरी तक सांस्कृतिक सप्ताह ‘तरंग’ का आयोजन होगा। शुभारंभ सुबह 8.30 बजे होगा। इसके बाद हिंदी/संस्कृत निबंध प्रतियोगिता संस्कृत श्लोक उच्चारण, हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।
छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कल
राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन और शपथ ग्रहण समारोह 30 जनवरी को सुबह 11.30 बजे होगा। मुख्य अतिथि विधायक वासुदेव देवनानी होंगे। अध्यक्षता राजस्थान संस्कृत विवि जयपुर के कुलपति प्रो रामानुज देवनाथन करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जगदीश चौधरी तथा धर्मेश जैन होंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल किशोर गौड़ ने बताया कि इस दौरान संस्कृत भाषा का प्रसार-प्रचार करने के लिए रामचंद्र शास्त्री, डॉ बद्री प्रसाद पंचौली, डॉ मोक्षराज आचार्य, वेदाचार्य नवल किशोर शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, हिम्मत सिंह चौहान और नेहरू पंडित को सम्मानित किया जाएगा।



विजयसिंह पथिक श्रमजीवी महाविद्यालय में मंगलवार को सांस्कृतिक समारोह ‘कुरजां 2014’ का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी के नगर मंत्री अभिनव कोहली थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। नेहा एंड ग्रुप ने राजस्थानी गीत ‘ढोलना’ पर नृत्य किया। सुरभि शर्मा और रितु वर्मा ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। कुलदीप सिंह ने कविता सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनंत भटनागर ने छात्रसंघ के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर राजीव पुरी गोस्वामी, अर्जुन चौधरी, मुकेश दायमा, सौरभ पांडे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

‘कुरजां’ में झूम उठे स्टूडेंट्स