पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध निर्माण करने वाले चार लोगों को कानूनी नोटिस

अवैध निर्माण करने वाले चार लोगों को कानूनी नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध रूप से कमर्शियल भवनों का निर्माण कर रहे चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश कर नोटिस जारी कराए हैं। निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने बताया कि अधिशासी अभियंता नाहर सिंह ने अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खंड की कोर्ट में चार लोगों के खिलाफ इस्तगासे पेश किए हैं। सेंट्रल गल्र्स स्कूल के सामने चूड़ी बाजार में कमर्शियल भवन के मालिक सुशील सोनी, नगरा इलाके में अवैध भवन की मालिक बीना शर्मा, कुंदननगर में रघुनंदन प्रसाद और सब्जी मंडी में अवैध निर्माण करने वाले प्रकाश के खिलाफ कोर्ट से नोटिस जारी कराए गए हैं।
सड़क पर अर्से से खड़े ९ वाहनों पर नोटिस चस्पा: नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में सड़क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लंबे समय से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को 9 वाहनों पर नोटिस चस्पा किए गए। अब तक निगम 61 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। इसमें से 45 वाहनों के प्रकरण निस्तारित किए जा चुके हैं।