हज यात्रा के लिए आवेदन 1 से
अजमेर - प्रदेश से हज के मुकद्दस सफर पर जाने वाले आजमीन 1 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 15 मार्च तक कर सकेंगे।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी ने बताया कि अजमेर में दरगाह नाजिम दफ्तर में 30 जनवरी तक फार्म पहुंचने की संभावना है। जिले के आजमीन नाजिम कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हज कमेटी सदस्य हाजी मोहम्मद शाहिद के मुताबिक आवेदन पत्र के साथ दो अलग-अलग सेट बनेंगे। इनके साथ पासपोर्ट की स्वयं द्वारा सत्यापित प्रति, पासपोर्ट साइज के व्हाइट बैकग्राउंड फोटो, प्रति आवेदक 300 रु. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में खाता संख्या-33564923057 में जमा कराने की रसीद, निवास प्रमाण पत्र के लिए राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन का बिल, मतदाता पहचान पत्र की स्वयं द्वारा सत्यापित प्रति या राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्य प्रमाण पत्र में से कोई एक प्रति साथ लगाई जाएंगी।