पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ०० युवा उम्मीदवारों को मिलेगा लोकसभा में मौका पायलट

०० युवा उम्मीदवारों को मिलेगा लोकसभा में मौका-पायलट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि एक दो दिन में संगठन पदाधिकारियों से प्रदेश कार्यालय में चर्चा की जाएगी। बातचीत के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को मौका दिया जाएगा। अजमेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का मनोबल टूटा नहीं है। लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी। इस चुनाव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मार्ग दर्शन लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की फूट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में फूट डालने का काम कर रही है। भले ही भाजपा ने राम मंदिर का मुद्दा छोड़ दिया हो लेकिन अब भी इसी मुद्दे को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है।