पांच घंटे बिजली बंद
नसीराबाद - अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा बुधवार को बिठूर फीडर की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे बंद रखी जाएगी। विद्युत निगम की कनिष्ठ अभियंता अखि अग्रवाल के अनुसार बिठूर फीडर पर आवश्यक रखरखाव के कारण सुबह 9 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण संबंधित क्षेत्रों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नांदला, भवानीखेड़ा, बाघसुरी, बनेवड़ा, नासून, कास्या, भीमपुरा आदि गांवों में बिजली बंद रहेगी।