- Hindi News
- बस यात्रियों का माल पार करने के शक में दो गिरफ्तार
बस यात्रियों का माल पार करने के शक में दो गिरफ्तार
अजमेर - रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार को दो युवकों को यात्रियों की जेब तराशने के शक में पुलिस ने पकड़ लिया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शेख हरफाज और फिरोज के खिलाफ धारा 109 के तहत कार्रवाई की है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
इब्राहिम और उसकी मां का डीएनए टेस्ट : दरगाह थाना पुलिस ने आगरा से बरामद बालक इब्राहिम और उसकी मां विद्या का मंगलवार को जेएलएन अस्पताल में डीएनए टेस्ट कराया। पुलिस ने दोनों के डीएनए के नमूने एफएसएल जयपुर भिजवा दिए हैं। उल्लेखनीय है कि धौलपुर के सैपऊ गांव निवासी विद्या पत्नी वजीर खां का पुत्र इब्राहिम साढ़े तीन साल पहले दरगाह इलाके से गुम हो गया था। पुलिस ने पांच दिन पहले इब्राहिम को आगरा निवासी राकेश के घर से बरामद किया था।