पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पट्टा जारी नहीं होने पर सीएम को शिकायत

पट्टा जारी नहीं होने पर सीएम को शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - पट्टा नहीं मिलने की एडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत हैदर अली ने सीएम को भेजी है। कोटड़ा योजना में भूमि के बदले 136.11 वर्गगज का भूखंड आवंटित हुआ था। उसे 45 दिनों में पट्टा मिल जाना चाहिए था।
मगर उसे आज तक पट्टा नहीं देकर लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धज्जियां उड़ाई हैं।
नालियों का निर्माण रुके
राधा विहार हरिभाऊ उपाध्याय नगर के बी ब्लॉक के लोगों ने भी एडीए आयुक्त को सड़क की निर्धारित चौड़ाई को कम करवाए जा रहे नाली के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। मांग प्रहलाद जादम समेत क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में पत्र लिखा है।