पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा संविदा कर्मियों ने दिया धरना

मनरेगा संविदा कर्मियों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ के आह्वान पर जिले के मनरेगा कार्मिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को सामूहिक अवकाश रखा तथा कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। समन्वयक आईईसी मनरेगा विकास जादम ने बताया कि कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने अतिरिक्त कलेक्टर जेडबी मिर्जा को सीएम वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन सौंपा।


अध्यक्ष धनराज गुजराल ने बताया कि धरने में आठों पंचायत समितियों सहित जिला स्तर पर कार्यरत जिला समन्वयक आईईसी, पर्यवेक्षण, प्रशिक्षण, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, एमआईएस मैनेजर, ग्राम रोजगार सहायक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर कार्यरत संविदा कर्मिकों को नियमित किए जाने की मांग की।