जीसीए में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
अजमेर - राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कॉलेज के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भागचंद गुर्जर थे। उन्होंने जीसीए की उपलब्धियां बताते हुए छात्रों से भविष्य में इसका गौरव कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीसीए के विद्यार्थियों स्टाफ तथा संकाय सदस्यों को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि इसकी ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापस स्थापित हो सके। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ मधुर मोहन रंगा ने कहा कि बालक की माता उसकी पहली गुरु होती हैं। विशिष्ट अतिथि दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति का महत्व बताते हुए छात्रों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का आह्वान किया। एमडीएस विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश घोसल्या एवं लोकेश कोठारी ने भी संबोधित किया।