...तो नहीं मिलेगी कनेक्शन की फाइल!
अजमेर - यदि आपने 12-13 साल पहले बिजली कनेक्शन लिया है और अब आपको इसकी फोटो कॉपी चाहिए तो नहीं मिलेगी। हो सकता है आपको यह जवाब मिले कि आपकी आवेदन की फाइल गुम हो चुकी है। ऐसा ही वाकया हुआ है एक आरटीआई कार्यकर्ता तरुण अग्रवाल के साथ। अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने पत्नी मंजूलता के नाम से 26 मार्च 2002 में कनेक्शन लिया था। वे अपने आवेदन फाइल की कॉपी चाहते हैं। नहीं मिलने पर आरटीआई के तहत मांगी। उन्हें दी गई सूचना में बताया है कि विभाग ने सर्च नोट जारी किया है।
कहां है पदनाम व अन्य जानकारी : अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अजमेर डिस्कॉम में इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी अपने हस्ताक्षर के नीचे नाम, पदनाम, तिथि अंकित नहीं करते। इससे आमजन को परेशानी होती है।