खस्ताहाल सड़क से व्यापारियों में रोष
अजमेर - शिवाजी पार्क के पिछले क्षेत्र में सड़क खस्ताहाल है, लेकिन न तो पार्षद ने अब तक इसकी सुध ली है और न ही निगम अधिकारी अब तक यहां पहुंचे। जबकि साठ दिनों की कार्ययोजना में इस सड़क का निर्माण होना है। ठेकेदार ने सड़क किनारे सीमेंट मिली कंकरीट डालकर इतिश्री कर ली। इस कंकरीट के कारण कई दुपहिया वाहन स्लिप हो चुके हैं।