बंदियों को चश्मे वितरित
अजमेर - महावीर इंटरनेशनल अजमेर केंद्र द्वारा मंगलवार को केंद्रीय कारागृह में कैदियों को नेत्र परीक्षण कर चश्मे वितरित किए गए। प्रवक्ता गजेंद्र कुमार बोहरा ने बताया कि केंद्र द्वारा कैदियों को नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें से 160 को चश्मे वितरित किए गए। इस मौके पर जेल के कनिष्ठ विधि सहायक रामेश्वर सिंह लखावत ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल का प्रत्येक सदस्य मानव सेवा के लिए तैयार रहता है। कार्यवाहक जेल अधीक्षक रमेश, चिकित्सा अधिकारी डॉ हंसराज सामरिया, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सौरभ बजाड़, संस्था अध्यक्ष उत्तमचंद लूणावत, निहाल चंद पारख, पदम चंद जैन, संजय जैन, डॉ अमित पारख, अक्षय जैन, अशोक नाहर सहित अन्य मौजूद थे।