ऋण के लिए 127 ने दिए साक्षात्कार
भास्कर न्यूज - अजमेर
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में दो दिन से जारी साक्षात्कार बुधवार को पूरे हो गए। जिलेभर से 127 बेरोजगार साक्षात्कार के लिए पहुंचे। अब इन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय के बाहर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं ओर उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। रियायती ब्याज दर पर रोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को ऋण दिए जाने हैं। साक्षात्कार बोर्ड में अनुसूचित जाति व जनजाति वित्त विकास निगम की प्रबंधक दीप्ति शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हाजी उमरदराज खान और प्रोग्राम अधिकारी हाजी मोहम्मद यासीन अंसारी शामिल थे। हाजी खान के मुताबिक पहले दिन 62 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे और मंगलवार को दूसरे दिन 65 अभ्यर्थी पहुंचे। महिला अभ्यर्थी भी इनमें शामिल हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को साक्षात्कार के लिए पहुंची महिलाएं।