करप्शन के खिलाफ एकजुट स्टूडेंट्स
अजमेर - राजकीय महाविद्यालय अजमेर में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष लोकेश कोठारी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के संयुक्त नेतृत्व में लोकपाल बिल के अलावा लोकसभा व राज्यसभा में अटके हुए एंटी करप्शन के 6 बिलों को पास करवाने की मांग पर एनएसयूआई की ओर से स्टूडेंट्स स्टैंड अगेंस्ट करप्शन के तहत राज्यों के सभी जिलों में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान की तरह अजमेर के राजकीय महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । जिलाध्यक्ष लोकेश कोठारी ने बताया कि दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत राजकीय महाविद्यालय अजमेर से की गई। इस कड़ी में सबसे पहले हस्ताक्षर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने किए। बडी़ संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर स्टूडेंट्स स्टैंड अगेंस्ट करप्शन कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी, जिला महासचिव सत्या लखन, जिला महासचिव संदीप कनौजिया, हरीश जोनवाल, काजल परमार, प्रीती शर्मा, मनीष कुमार, नरेश सारवान, अख्तर हुसैन, मुश्ताक, सद्दाम खान आदि अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।