पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 47वीं राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता शुरू

47वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - दयानंद महाविद्यालय के खेल मैदान में 47वीं राज्य स्तरीय पुरुष-महिला खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा ने किया। अध्यक्षता भारतीय खो-खो महासंघ के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा और खो-खो फैडरेशन लंदन के अध्यक्ष बृजकिशोर हल्दानिया ने की।
आयोजन सचिव असगर अली ने बताया कि पुरुष वर्ग में भीलवाड़ा ने झालावाड़ को एक पारी एवं 10 अंक से, श्रीगंगानगर ने चूरू को एक पारी व 10 अंक से, अजमेर ने टोंक को एक पारी व 21 अंक से, धौलपुर ने बारां को 9 अंक से एवं हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को एक पारी व 14 अंक से पराजित किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में अजमेर ने बारां को एक पारी 11 अंक, श्रीगंगानगर ने झालावाड़ को 9 अंक, हनुमानगढ़ ने चूरू को एक पारी व 7 अंक तथा जयपुर ने धौलपुर को एक पारी व 14 अंक से पराजित किया।