पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुष्कर. पुष्कर पुलिस थाने को पुराने जंग लगे हथियारों से छुटकारा मिल गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने अजमेर पुष्कर पुलिस थाने को सेमी ऑटोमेटिक हथियार आवंटित किए हैं। ये हथियार जिले भर में सिर्फ पुष्कर थाने को आवंटित हुए हैं। पुष्कर अति संवेदनशील स्थल है तथा यहां का विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर व इजरायलियों का धर्मस्थल बेथ खबाद हाउस आतंकियों के निशाने के पर हैं।
पुलिस मुख्यालय ने आतंकी हमले की संभावना एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पुष्कर पुलिस को हाइटेक हथियारों से लैस कर दिया है। अजमेर जिले में पुष्कर पहला पुलिस थाना है जहां पुलिस मुख्यालय की ओर से सेमी ऑटोमेटिक राइफल उपलब्ध कराई गई हैं। थानाप्रभारी महिपाल चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने थाने को 12 सेमी ऑटोमेटिक एसएलआर 7.62 एमएम राइफल आवंटित की हैं।
आगे पढ़ें...जंग लगे हथियार देख हैरान हुई थी आरएएफ
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.