नए सिरे से जांच के आदेश
भास्कर न्यूज - अजमेर
दहेज प्रताडऩा के मामले में पति को छोड़कर बाकी को क्लीन चिट देने की महिला थाना पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर अदालत ने नए सिरे से जांच करने के आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार फागी निवासी रीना ने पति कमलेश सहित ससुर, सास व अन्य के खिलाफ दहेज प्रताडऩा के आरोप लगाए थे। पुलिस ने कमलेश के खिलाफ चालान पेश कर दिया लेकिन ना तो स्त्री धन जब्त किया और न ही अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।