पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी

सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजना विभाग में सांख्यिकी अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली संवीक्षा परीक्षा के लिए अजमेर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग 2 फरवरी को यह परीक्षा लेगा।
आयोग सूत्रों के मुताबिक आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी ((आयोजना विभाग)) संवीक्षा परीक्षा, 2012 एक सत्र में सुबह 10 से दोपहर 12बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए अजमेर मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 1 फरवरी को कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया जाएगा। आयोग द्वारा संवीक्षा परीक्षा के प्रवेश पत्र मय उपस्थिति पत्र आयोग के वेबपोर्टल पर पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा अजमेर में ही आयोजित होगी।