पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक विद्युत निरीक्षक पदों के साक्षात्कार 17 से

सहायक विद्युत निरीक्षक पदों के साक्षात्कार 17 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक विद्युत निरीक्षक पदों के साक्षात्कार का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज लाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग सचिव घनश्याम टिलवानी के मुताबिक विद्युत निरीक्षणालय विभाग में सहायक निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए 17 फरवरी को साक्षात्कार होंगे। दो सत्रों में होने वाले साक्षात्कार सुबह 9 एवं दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को समस्त मूल दस्तावेज मय फोटो प्रति के साथ लाने होंगे। इनके अभाव में साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। साक्षात्कार पत्र डाक से नहीं मिलने पर आयोग की वेबसाइट से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।