- Hindi News
- निशुल्क कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण शिविर 30 को
निशुल्क कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण शिविर 30 को
अजमेर - जय अंबे सेवा समिति, जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, जेएलएन अस्पताल और मेडिकल रिलीफ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 30 जनवरी को बाघसुरी गांव में निशुल्क कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। जय अंबे सेवा समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। बाघसुरी गढ़ परिसर में आयोजित इस शिविर में मोतियाबिंद, नासूर, जाला, फूला सहित अन्य नेत्र रोगों का उपचार होगा। ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा। जेएलएन अस्पताल में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक ऑपरेशन होंगे। समिति के सचिव केके खन्ना आसपास के पच्चीस गांवों में शिविर का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं।