पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरगाह में अब शुरू हो सकेंगे विकास कार्य

दरगाह में अब शुरू हो सकेंगे विकास कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
दरगाह समेत विभिन्न स्थानों पर अब विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। इन विकास कार्यों के प्रस्तावों को कमेटी द्वारा हरी झंडी दिए जाने के बावजूद तत्कालीन नाजिम डॉ. अंसार अहमद खान ने लागू नहीं किए थे। ऐसे प्रस्तावों को कमेटी सदर मोहम्मद उबेदुल्लाह शरीफ ने पुन: निकलवाया और कमेटी अमले को कार्रवाई के निर्देश दिए।
दरगाह कमेटी की पूर्व की बैठकों में दरगाह गेस्ट हाउस में जी ब्लॉक के द्वितीय तल पर नए कमरों के निर्माण और पुराने कार्यों में पार्टीशन करने का प्रस्ताव पारित किया हुआ था। इस प्रस्ताव को देखते हुए कमेटी सदस्य असरार अहमद आदि ने शुभारंभ भी कर दिया था। बाद में नगर निगम का नोटिस इस कार्य को रुकवाने का आ गया। इस कार्य को लेकर कमेटी सदर शरीफ ने कमेटी के इंजीनियर को कॉल किया और कार्य शुरू करने के संबंध में संभावना का पता लगाया। इधर गेस्ट हाउस में ही जायरीन की सुविधा के लिए बहुमंजिला टायलेट्स ब्लॉक का कार्य भी बीच में ही अटका हुआ है। इस कार्य को भी कमेटी अब उर्स से पूर्व पूरा कराना चाहती है। इस संबंध में भी अमले को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। गेस्ट हाउस में अटके लिफ्ट के कार्य को भी जल्द शुरू करवाने की तैयारी की जा रही है।
नोटिस दिए जाएंगे
दरगाह कमेटी की विभिन्न संपत्तियों पर काबिज डिफाल्टर किराएदारों को कमेटी की ओर से नोटिस दिए जाएंगे। कमेटी इस संबंध में लंबे समय पूर्व ही प्रस्ताव पारित कर चुकी थी। लेकिन तत्कालीन नाजिम डॉ. खान ने किराएदारों को नोटिस जारी नहीं किए। अब कमेटी इन किराएदारों को जल्द ही नोटिस जारी करेगी।
गलत निर्णयों का खामियाजा कमेटी को
दरगाह नाजिम डॉ. खान के कुछ गलत निर्णयों का खामियाजा भी दरगाह कमेटी को भुगतना पड़ेगा। दरगाह में हुजरे व हुजरों के आगे विकास संबंधी कुछ पक्षपाती निर्णयों से नाखुश खादिम कमेटी सदर शरीफ से मिले। झालरा में अनधिकृत रूप से लंगर के लिए दी गई परमिशन की शिकायत भी कमेटी सदर को की गई। इधर एक हुजरे मालिक द्वारा कराए गए विस्तार कार्य को लेकर भी शिकायत पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी सदर ने कमेटी अमले के जिम्मेदार कार्मिकों से पूछताछ भी की। डॉ. खान के खिलाफ वित्तीय
अनियमितताओं की शिकायतें भी कमेटी सदर को मिली है।