पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वक्फ विकास कॉर्पोरेशन का उद्घाटन आज दिल्ली में

वक्फ विकास कॉर्पोरेशन का उद्घाटन आज दिल्ली में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - नेशनल वक्फ डवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ((एनएडब्ल्यूएडीसीओ)) का उद्घाटन बुधवार, 29 को नई दिल्ली में होगा। समारोह में दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद उबेदुल्लाह शरीफ भी शिरकत करेंगे। सदर उबेदुल्लाह शरीफ के मुताबिक उद्घाटन समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी होंगी। अध्यक्षता केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री के रहमान खान करेंगे।