पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा का समापन आज

भागवत कथा का समापन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - न्यू चंद्र नगर स्थित न्यू चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर 23 से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक संत श्री रामकृष्ण महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन बुधवार को सुदामा चरित्र वर्णन के साथ होगा। इससे पूर्व सुबह 9.30 बजे से हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। पूरण मीणा ने बताया कि महाराज ने मंगलवार को कृष्ण महिमा, भोले अवतार, कृष्ण बारात और रुक्मिणी विवाह की कथा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अशोक जैन, वेद प्रकाश, अशोक गुप्ता, जयनारायण मीणा, नरेंद्र सिंह, रतन सिंह, रणजीत सिंह, प्रशांत सोनी सहित क्षेत्रवासी भक्तगण उपस्थित थे।