वूलन मेला सिर्फ 2 दिन और
अजमेर - अगर आपको वूलन में ब्रांडेड गारमेंट्स चाहिए और वो भी बाजार से कम कीमत पर तो आपको मिराज बेसमेंट में चल रही कुटोंस की सेल से अच्छा स्थान शहर में और कोई नहीं मिल सकता। सर्दी के सीजन को देखते हुए कुटोंस सेल में तीन दिन का वूलन फेयर आयोजित किया गया है। फेयर में 195, 295 रुपए में स्वेटर, जैकेट मात्र 295 और 395 रुपए में, स्वेट शर्ट 395 और 495 रुपए में दिए जा रहे हैं। ट्रैक सूट और ब्लेजर केवल 695 रुपए दिया जा रहा है। सेल संचालक दिलीप कांकरिया ने बताया कि गल्र्स कुर्ती केवल 245, वूलन लैगिंग 295, कार्डिगन केवल 195 और 295, किड्स लिनेन ब्लेजर्स केवल 795 रुपए दिया जा रहा है। कांकरिया ने बताया कि वूलन फेयर मात्र दिन आयोजित किया जा रहा है। सेल पर नए उत्पादों में लोटो शूज, केवल 995 रुपए में, फॉर्मल ट्राउजर्स केवल 455 रुपए लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन किश्तों पर
अजमेर - स्टेशन रोड मोईनिया स्कूल के पास स्थित मारुति इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक किशोर टिलवानी ने बताया कि शोरूम पर 100 रुपए नकद देकर फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी आसान किश्तों पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। टिलवानी ने बताया कि एलजी कंपनी का विवाह पैकेज फैक्ट्री कीमतों पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इंडो कंपनी का 10 लीटर का गीजर मात्र 2590 रुपए का है। पुराने रंगीन टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन पर एक्सचेंज ऑफर चल रहा है।
थॉयराइड एवं मोटापा परामर्श सेवाएं 30 व 1 को
अजमेर - बजरंग गढ़ स्थित मिराज मॉल टी-14 में 30 जनवरी और 1 फरवरी को जिले के प्रथम मोटापा रोग सेवा केंद्र पर दोपहर 10 से 1 बजे तक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रुचि सोनी की परामर्श सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शहरवासियों को थॉयराइड व उनसे जनित रोग जैसे मोटापा, प्रसव के बाद उत्पन्न मोटापा, बच्चों में अधिक वजन होना, पेट पर अतिरिक्त चर्बी का होना सहित अन्य बीमारियों पर संपूर्ण समाधान सेवाएं उपलब्ध
करवाई जाएंगी। रजिस्ट्रेशन गुरुवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक करा सकते हैं।