बाइक सवार दीवार से भिड़ा, गंभीर घायल
अजमेर - जोंसगंज इलाके में मंगलवार देर रात एक बाइक सवार युवक स्कूल की दीवार से टकराने से गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। केसरगंज निवासी सुमित तेज गति से बाइक चला रहा था। नियंत्रण खो बैठा व जोंसगंज इलाके में देवनारायण स्कूल की दीवार से टकरा गया। लहूलुहान हालत में उसे एंबूलेंस सेवा 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।