दुराचार कर ब्लैकमेल का आरोप
भास्कर न्यूज - अजमेर
दरगाह इलाके में एक महिला ने युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना ली। अब उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
पीडि़ता ने अदालत में इस्तगासा पेश किया गया था। अदालत के आदेश से दरगाह थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कासिम और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।