पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 करोड़ की लागत से बनेगा...

75 करोड़ की लागत से बनेगा...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर रहा है मेरे लिए शुभ : पायलट कहा कि अजमेर मेरे लिए शुभ रहा है। इसलिए यही इच्छा थी कि इस सेंटर की स्थापना भी अजमेर में ही हो। स्थानीय प्रशासन की भूमि आवंटन में सकारात्मक भूमिका रही। लेकिन विधानसभा चुनाव बीच में आने की वजह से सेंटर का शिलान्यास नहीं हो सका था।
विद्यार्थी करें कड़ी मेहनत : इससे पूर्व होटल वेगा इन में सुबह 10 बजे सीए सुबोध कुमार अग्रवाल, के रघु, सीए श्यामलाल अग्रवाल, विजय गर्ग, सीएल यादव, मनीष बोरड़ ने शिरकत की। इन सभी अधिकारियों का अजमेर सीए ब्रांच के अधिकारियों और छात्रों ने स्वागत किया। दिल्ली और जयपुर से आए अधिकारियों ने छात्रों से कड़ी मेहनत करने की बात कही। उन्होंने अजमेर में बनने वाले भवन के लिए तन, मन, धन से सहयोग देने के लिए भी कहा। कार्यक्रम के दौरान संजीव जैन, अजीत अग्रवाल, लव तामरा, सुभाष पोरवाल, संजीव गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।



फ्लाई ऐश से...

भारत सरकार ने इस शोध के लिए फ्लाई ऐश मिशन के तहत 70 लाख रुपए की फंडिंग की। उन्होंने बताया कि कैटलिस्ट लिक्विड फॉर्म में होता है। रिएक्शन के बाद डिस्प्रीन अलग करने में पानी ज्यादा लगता है। इससे जल प्रदूषण भी होता है। वहीं, फ्लाई ऐश सॉलिड फॉर्म में कैटलिस्ट की भूमिका निभाता है। इससे डिस्प्रीन बनाने में पानी की जरूरत कम हो जाती है। रिएक्शन के बाद डिस्प्रीन अलग करने के लिए बार-बार पानी की जरूरत नहीं होती।



राहुल के इंटरव्य...

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बचाया गया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सिख दंगों पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह माफी मांग चुके हैं। लेकिन कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले 2002 के गुजरात दंगों की निंदा तक नहीं करते। यह साफ है कि 2002 के दंगे जान-बूझकर भड़काए गए थे। जबकि 1984 के दंगे स्वत: भड़के थे। केंद्र सरकार ने उन्हें रोकने के लिए तत्काल कदम भी उठाए थे।

दंगों में शामिल कांग्रेसियों को गिरफ्तार करे केंद्र: सुखबीर- पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राहुल गांधी ने मान लिया है कि 1984 दंगों में कुछ कांग्रेसी शामिल थे। उन्हें उनके नाम उजागर कर गिरफ्तार करना चाहिए। इसी बयान के आधार पर राहुल के खिलाफ भी केस होना चाहिए।

:पेज एक के शेष .