पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा को परेशान करने पर युवक की पिटाई, गिरफ्तार

छात्रा को परेशान करने पर युवक की पिटाई, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर. छात्रा को परेशान करने वाले एक युवक की प्रभात टाकीज के निकट राहगीरों ने पकड़ कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। सीए की छात्रा का आरोप है कि आरोपी कई दिन से उसे परेशान कर रहा है। वह रास्ते में आते-जाते उसका पीछा करता है और अश्लील फब्तियां कसता है। घटना के विरोध में छात्रा के परिजन और इलाके के लोग थाने पर एकत्र हो गए।

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लाखन कोटड़ी निवासी सद्दीद पुत्र शब्बीर को लोगों ने पुलिस के हवाले किया। लोगों ने बताया कि आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया, वह हाथापाई पर उतारू हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने सद्दीद के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।