- Hindi News
- रेलकर्मियों और आश्रितों को अब मित्तल अस्पताल की आपात सेवाएं भी मिलेंगी
रेलकर्मियों और आश्रितों को अब मित्तल अस्पताल की आपात सेवाएं भी मिलेंगी
अजमेर - रेल कर्मियों को अब मित्तल अस्पताल की आपात सेवाएं भी मिल सकेंगी। पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को रेल्वे बोर्ड द्वारा सभी प्रकार की आपात चिकित्सा के लिए भी अधिकृत कर दिया गयाï है। उल्लेखनीय है कि मित्तल हॉस्पिटल सभी वर्तमान एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के हृदय रोगों के उपचार, एमआरआई, सीटी स्केन, सोनोग्राफी आदि के लिए पूर्व में ही अधिकृत है।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ दिलीप मित्तल ने बताया कि उक्त नवीन व्यवस्था के अंतर्गत सभी प्रकार की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इनमें न्यूरोलॉजी, अस्थि रोग, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी, रीनल फेलियर, एंडोक्राइन इमरजेंसी, गंभीर संक्रमण, प्राणघातक आपात चिकित्सा आदि शामिल हैं। ये सभी चिकित्सा सेवाएं नकद विहीन ((कैश लेस)) होंगी जिनके लिए कर्मचारियों को कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। ये सेवाएं रेल्वे हॉस्पिटल द्वारा रेफर किए गए रोगियों को प्रदान की जाएंगी। उपरोक्त सभी सुविधाएं उत्तर-पश्चिम रेल्वे के वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को उपलब्ध होंगी।