पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘बणी-ठणी’ आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - एमडीएस यूनिवर्सिटी में छात्र कल्याण के अंतर्गत गुरुवार से दो दिवसीय 5वां युवा महोत्सव व अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता बणी-ठणी का आयोजन होगा। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 15 टीमें भाग ले रही हैं। विभिन्न प्रांतों के कुल 350 स्टूडेंट्स प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन दोपहर1 बजे दीक्षांत पार्क में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो एमएम सालुंखे करेंगे तथा अध्यक्षता एमडीएसयू के कुलपति रामखिलाड़ी मीणा करेंगे।
21 कमेटियां बनाईं : अंतर विश्वविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए 21 कमेटियों का गठन किया गया है। इन्हें बाहर से आने वाली टीमों के लिए खाने पीने व चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने की जिम्मेदारी दी गई है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके रहने की व्यवस्था महिला छात्रावास में की गई है।



फिल्मी गीतों की रही धूम

कार्यक्रम की शुरूआत प्रज्ञा शर्मा तथा प्रियंका की गणेश स्तुति से हुई। पूजा ने ‘पिया रे पिया रे’, सीमा शर्मा ने ‘आओ हुजूर तुमको’, अमित कुमार ने ‘‘गुलाबी आखें जो तेरी देखी’’ पर एकलगान प्रस्तुत किया, तो वहीं दीपक आमेट ने ‘होश वालों को खबर क्या’, गजल गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। पूर्णिमा एवं समूह ने जब, ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’, शुभांक एंड ग्रुप ने ‘परदा है परदा’, खुशबू एवं ग्रुप ने ‘मेरे वतन आया बप्पा मोरया’ समूह नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरे ऑडिटोरियम में भी कई समूह नृत्य दर्शकों में साथ चल रहे थे। दीपिका बैरवा ने जहां शास्त्रीय नृत्य ‘कृष्ण कन्हैया’ प्रस्तुत किया तो देवाशीष ने वाद्य यंत्र पर ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ की धुन निकाल कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ मधुर मोहन रंगा, उपाचार्य डॉ आईएस सूद, डॉ कल्पना गौड़ तथा डॉ अशोक तंवर ने मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जलन कर किया।

स्वरांजलि - जीसीए में नृत्य गीत पर खूब थिरके कदम