‘युवाओं का कोई विकल्प नहीं’
भास्कर न्यूज - अजमेर
राजकीय महाविद्यालय अजमेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वरांजलि के अंतर्गत बुधवार को अतिथि संध्या आयोजित की गई जिसमें नृत्य एवं गीतों से सराबोर ऑडिटोरियम ने छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तालियों की गडग़ड़ाहट, सीटियों की आवाज, करतल ध्वनि ने कार्यक्रम में ऐसा समा बांधा कि पूरा वातावरण संगीतमय हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, महेंद्र चौधरी, तथा फारूक खान उपस्थित थे।
डॉ जयपाल ने कहा कि युवाओं की ताकत को सारा देश जानता है, चाहे अध्ययन हो, व्यवसाय हो या राजनीति हो युवाओं का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य ज्ञान सारस्वत, अमित भंसाली, नितिन शर्मा, नीतेश आत्रे, अनिल नरवर तथा श्रवण सिंह सहित कई छात्र नेता उपस्थित थे।