जीसीए में प्रायोगिक परीक्षाएं आज से
भास्कर न्यूज - अजमेर
राजकीय महाविद्यालय अजमेर में 30 जनवरी से वार्षिक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित होने जा रही है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मधुर मोहन रंगा ने बताया कि नियमित एवं स्वयंपाठी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं विज्ञान संकाय के सभी विषयों में 30 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि भूगोल की परीक्षाएं 1 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई तथा छात्रों के बैच के अनुसार सूचियां सभी विभागों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं।