आयुषि व अंजु को गार्गी पुरस्कार
स्यार. ग्राम फतहगढ़ के अमृतवाणी सांस्कृतिक माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आयुषि गौतम व अंजु बिडियासर को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शाला प्रशासक भागचंद चौधरी के अनुसार आयुषि गौतम ने कक्षा 10 में 79$17 व अंजु बिडियासर ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अजमेर में 4 फरवरी को आयोजित समारोह में दोनों छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा।